back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दो माह पहले हुई थी दोनों की शादी, मां गई खेत पर बेटा और बहू झूल गए फांसी पर, हर कोई है सन्न

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नया बजार मुहल्ले के वार्ड संख्या 06 के निवासी उपेन्द्र नोनिया (30 ) और उसकी पत्नी सोनामती ने बीती रात फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। उपेन्द्र नोनिया दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। इन दिनों वह अपने भाइयो से अलग हो मां और पत्नी के (ई ह) साथ किराए के मकान में रहता था। मां भी दिहाड़ी मजदूरी पर खेतों में रोपनी का काम कर रही थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया गया है कि रोज की तरह मां शनिवार सुबह खेतों पर रोपनी के लिए चली गई। बेटा और बहू घर पर ही थे। देर शाम जब मां घर लौटी तो काफी प्रयास के बाद भी बहू और बेटे ने दरवाजा नही खोला। माँ ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। जब पड़ोसियों ने छत के रास्ते कमरे के भीतर झांका तो पति –पत्नी को फंदे से झूलते पाया।आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी। पुलिस ने पति –पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि उपेन्द्र की शादी बीते 26 मई को दिनारा (रोहतास ) के दिनारा गांव के ही सोनामती के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद माँ और पत्नी के साथ उपेन्द्र खुशहाल जिन्दगी जी रहा था। फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि किस कारण उपेन्द्र ने अपनी पत्नी के साथ ख़ुदकुशी जैसा कदम उठाया। गृह कलह की बात से पड़ोसी भी इनकार कर रहे हैं और मां भी ऐसा नहीं मानती। मौत किस वजह से हुई, पता करने के लिए पुलिस की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ठहरी हैं। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें