back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले नगर पंचायत में 7 स्थलों पर लगे वैक्सीन, लोगों की भारी भीड़, टीके की कमी से सैकड़ों लौटे मायूस, गड्डमगड्ड व्यवस्था से हुआ हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। नगर पंचायत जाले व कमतौल के दस चिन्हित स्थलों पर रविबार को तीन हजार लोगों को पहला व दूसरा डोज कोरोनारोधी टीका दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्रों के सभी टीका केंद्रों पर वैक्सिन उपलब्धता से दो से तीन गुना अधिक लोग केंद्र पर पहुंचने से लगातार अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। सभी टीका केंद्रों पर लगातार पुलिस गश्ती गाड़ी से चक्कर लगाते रहे। वहीं, अव्यवस्थित खड़े लोगो को पंक्तिबद्ध कराकर टीकाकरण को लेकर निबंधन कराते दिखे।
सर्वाधिक भीड़ जाले स्थित काजी अहमद डिग्री कॉलेज मध्य विद्यालय जाले पूर्वी व मध्य विद्यालय जाले पश्चिमी में देखा गया। इन केंद्रों पर डाटा कम्प्यूटर ऑपरेटर को आधार सेडिंग करने में पसीना छूट रहा था। कुछ चालाक किस्म के अपने लोगों का आधारकार्ड को ऊपर डालने के फिराक में पूर्व से सीरियल में लगे आधारकार्ड को गड्डमगड्ड व्यवस्था कर देने से लोगो में आक्रोश दिखा लोग आपस मे ही हंगामा करते दिखे।
इस आलोक में एमओआईसी जाले डॉ. गंगेश झा व प्रखंड स्वथ्य प्रबंन्धक कुमोद रंजन कुमार ने बताया कि रविवार को तीन हजार डोज कोविशिल्ड वैक्सिन प्राप्त हुआ है, जिसे नगर पंचायत जाले के 7 व कमतौल के 3 केंद्रों प्रत्येक केंद्रों पर 300 डोज वैक्सिन उपलब्ध कराया गया था।
इन सभी केंद्रों पर पहला एवं दूसरे डोज का टीका लेने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंचने से अधिकांश लोग लौट गए। टीका उपलब्ध होते ही सभी लोगो को जल्द वैक्सिन दिया जाएगा।
पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी आया पकड़ में 
थानाध्यक्ष यशोदानद पांडेय व पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के सुपौलिया गांव से एक वर्ष से अधिक समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे जाले थाना कांड संख्या 179/ 2020 के प्राथमिकी आरोपी मो. जाकिर के पुत्र मो. मंजर को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें