back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

 जाले की 60 घरेलू महिलाएं बनीं हुनरमंद, बनेंगी आर्थिक रूप से संबल, समाज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले। घरेलू महिला को आर्थिक रूप से सुदृढ करने को लेकर उद्यमिता विकास संस्थान के आस्ट्रिक ग्रुप के सौजन्य से स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लक्ष्मीपुर जाले में एक माह का प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ को संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष रंजन ने प्रमाण पत्र वितरण किया। समारोह को अपने संबोधन में इन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ को कुशल उद्यमी, कुशल व गृहणी होने का गुर बताया।

 

संस्थान के निर्देशक विकाश रौशन ने कहा कि महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने  लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का यह एक महीने का पायलट प्रोजेक्ट संचालित किया गया। इसमे यहां को  60 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया, इस प्रशिक्षण के बाद वह आर्थिक रूप से स्वाबलम्बी बन सकेंगी। प्रशिक्षण में  विभिन्न प्रकार के पेपर से बैग एवं कपड़ों से अलग अलग तरह के मास्क आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

 

इन्हें बताया गया कि आपके बनाए उत्पाद को बाजार मांग के अनुसार कैसे तैयार किया जाये,वने उत्पाद की विक्री कैसे किया जाए साथ ही स्वरोजगार शुरू करने से सम्बंधित अन्य मह्त्वपूर्ण बातों को भी वताया गया, जिससे की वो आसानी से अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए आस्ट्रिक संस्था अन्य आर्थिक सुविधाएं भी इन्हें उपलब्ध कराने की वात कहा।

60 domestic women of the jaley become skilled, will become financially strong, society
60 domestic women of the jaley become skilled, will become financially strong, society

कार्यक्रम को प्राचार्य नलिन कुमार पुष्कर एवं आस्ट्रिक के निदेशक  प्रभात कुमार सिन्हा ने सभी प्रशिक्षणार्थियो को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक सबलता प्रदान करने के लिए बहुत ही जरुरी है, जिससे कि वो स्वावलम्बी बन सकें।

 

कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आस्ट्रिक के प्रतिनिधि शहबाज मोहम्मद की कोशिशों की सराहना की। कहा कि अगर ये प्रयास सफल रहा तो आगे भी हमलोग इस तरह के और कार्यक्रमों से अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करके उन्हें स्वरोजगार का मौका प्रदान करेंगे, जिससे समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े को विकसित किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें