back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

जमीनी विवाद में बिहार ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के नालंदा में जमीनी विवाद में खूनी होली खेली गई। मामला जिले के छबीलापुर गांव के लोदीपुर गांव का है। यहां  जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग जख्मी है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। दो आपसी पटीदारों (गोतिया) के बीच जमीन विवाद को लेकर बुधवार को गोलीबारी हुई है। जिसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के मुताबिक परशुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा थ। इसी क्रम में बुधवार दोपहर अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला से जमीन विवाद में नरसंहार की घटना से पूरा इलाका दहल गया है। मरने वालों सभी परशुराम यादव गुट के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर नाालंद पुलिस कैंंप कर रही है।

- Advertisement -

 

एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से यद्दु यादव, पिंटू यादव, शिवेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, मधेश यादव और बिंदा यादव की मौत हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।जमीनी विवाद में बिहार ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुकपुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नालंदा के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दो टीम का भी गठन कर दिया है। इधर, घटना के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत का स्थिति है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें