spot_img

बिहार सरकार ने जिसे सौंपी थी बालू की रखवाली उसी आदित्य मल्टीकॉम पर 62 करोड़ की 18 लाख 38 हजार घनफीट बालू चोरी की एफआईआर दर्ज

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार ने जिनपर बालू भंडारण की जिम्मेदारी व देखरेख का जिम्मा सौंपा था उसी पर रोहतास जिले के विभिन्न थानों में सोन नदी घाट के समीप भंडारण किए गए 62 करोड़ से अधिक रुपये के 18 लाख 38 हजार घनफीट बालू चोरी की प्राथमिकी आज दर्ज कराई  (FIR lodged Aditya Multicom for theft of sand worth 62 crores) गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एसपी आशीष भारती के अनुसार खनन विभाग ने डालमियानगर ,इंद्रपुरी और तिलौथू थाना क्षेत्र में सोन तट पर भंडारण किए गए बालू के चोरी किए जाने की प्राथमिकी आदित्य मल्टीकॉम पर कराया है । आदित्य मल्टीकॉमको सरकार ने सोन नदी से बालू उत्खनन करने की जिम्मेवारी दी थी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि विभिन्न सोन घाट के निकट भंडारण किए गए बालू देखरेख के लिए उसी कंपनी के जिम्मेनामा पर था ।बावजूद इसके बालू की चोरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि खान निरीक्षक द्वारा डालमियानगर थाने में 24 करोड़ 42 लाख 67 हजार 900 रुपये 71 लाख 84 हजार 350 घनफीट , इंद्रपुरी थाने में 36 करोड़ 55 लाख 29 हजार 750 रुपए मूल्य के 10 लाख 75 हजार 875 घनफीट और तिलौथू थाने में एक करोड़ 51 लाख 77 हजार 600 रुपये के 4 लाख 46 हजार 400 घनफीट बालू के चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Bhagalpur News: पीएम सूर्य से चमकेगा भागलपुर का हर घर, सौर मेला ने जगाई 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, पढ़िए सीधा...

पीएम सूर्य घर योजना: क्या आप बिजली बिल से आज़ादी चाहते हैं और मुफ्त...

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...