
- Advertisement -
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्लास्टिक को टाटा। बिहार बाल भवन किलकारी के बच्चों ने शुक्रवार को बेंता के कई मेडिकल स्टोर में अपने हाथों से बनाए कागज के ठोंगे वितरित करते हुए लोगों से पोलीथिन को भूल जाने की सलाह दी,उसके प्रयोग से बचने व आर्थिक दंड के भागीदार नहीं बनने को जागरूक किया। बच्चों ने ठोंगों का निर्माण रद्दी कागजों से किया। उसे अपनी तस्वीर व किलकारी के लोगो से सजाया। विभिन्न दुकानों पर किलकारी के बच्चों के इस कार्य को सराहना मिली।
- Advertisement -

- Advertisement -
प्रदूषण व प्लास्टिक मुक्त शहर के निर्माण में यह किलकारी का छोटा प्रयास वृहत भूमिका अदा कर सकेगा। मौके पर आशीष, आर्यन, संभव किसुन, रविरंजन समेत अन्य बच्चों ने अपने बनाए ठोंगे को स्वंय वितरित किया। इनके साथ कार्यक्रम समन्वय प्रणव भारती व प्रशिक्षक सागर सिंह मौजूद थे।

- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.