spot_img

बीमार ससुर को देखने पहुंचे थे ससुराल, आकाश से आई आफत, गिरी बिजली, दो लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement -

रोहतास (डेहरी आन सोन)। बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बरैचा व शाहपुर गांव के बधार (खेतों) में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से (two man die in Rohtash dis, thunderstorms)दो व्यक्ति की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार मृतक रामदयाल मेहता (55) स्थानीय थाना क्षेत्र के भदारा शेखपुरा गांव के निवासी थे। घटना के समय बरैचा गांव में अपने खेत में थे। वहीं, शाहपुर गांव में अपनी ससुराल आए सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आमरा तलाब निवासी विष्णुदेव राम (35) की भी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। विष्णुदेव अपने बीमार ससुर के पास भेंट करने गए थे। इसी बीच रात में वे शौच के लिए खेत की ओर गए थे तभी वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर नौहट्टा पुलिस तत्काल बरेचा गांव पहुंच शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सीओ रामप्रवेश राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा मद से मुआवजा दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...