

जाले। जाले के दमोदरी पोखर में नहाने के दौरान दस वर्षीय बच्चे जाले उत्तरी के हीरानगर निवासी राम सागर सदा उर्फ गोणौर के पुत्र लवकुश सदा की मौत (10-year-old Lavkush dies due to drowning) डूबने से हो गई।
जानकारी के अनुसार रविबार को दिन के 11 बजे दमोदरी पोखर में लवकुश नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में फिसल गया। पोखर घाट पर मौजूद लोग तालाब में छलांग लगा कर उसे पानी से निकलने की भरपूर कोशिश करते रहे, लेकिन उसका कही आता पता नही चला।
स्थानीय गोताखोर युवक उसकी खोज में लगातार पानी में गोता लगते हुए बाद में शव को दिन के 4 बजे तालाब के गहरे पानी से निकाला। शव मिलते ही घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगो के बीच हाहाकार मच गया।
लवकुश की मां निर्मला देवी अपने एकलौता पुत्र का शव देख रोती चिल्लाती बेहोश होकर गिर गई। जब होश आता तो वह हमर बौवा लवकुश कहा गेलो हो कहकर बेहोश हो जा रही थी। उसे महिलाए सम्हालने में लगी थी।
इधर पिता की स्थिति रोते रोते खराब हो रहा था। संपूर्ण हीरानगर में शोक की लहर दौड़ गया,मृतक के शोक में किसी के घर का चूल्हा नही जला।अंचलाधीकारी राकेश कुमार व थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय मौके पर पहुंचे व पीड़ित परिवारजनों से मिलकर सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। शव को डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- Advertisement -


