

जाले। प्रखंड सह अंचाल कार्यालय के समक्ष बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीएम) की ओर (In the jaley, CPM said that the system is involved in corruption, inflation, unemployment immense, education collapses) से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष नथुनी कुमार झा ने किया। बतौर अध्यक्ष सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति से देश आज महंगाई बेरोजगारी शिक्षा की व्यवस्था स्वास्थ्य की दुर्दशा का दंश झेल रहा है। जनहित योजनाओं को कोई देखने वाला नहीं है। प्रशासनिक तंत्र आज भ्रष्टाचार में संलिप्त है, आवाम दर-दर भटक रहे हैं। दलालों की चांदी है।
जाले के अंचल मंत्री विश्वनाथ लाल दास ने कहा कि यहां गरीबों को सुनने वाला कोई नहीं है, सत्ताधारी दल इन गरीबों के सब्जबाग दिखाकर धोखा देने में मस्त है। कार्यक्रम को सीपीएम के जिला मंत्री कॉमरेड अविनाश ठाकुर मंटू ने कहा कि ब्रह्मपुर पूर्वी वार्ड नंबर 3 के ब्रजकिशोर सदा के हत्यारे को अविलंब कमतौल पुलिस गिरफ्तार करें, साथ ही पीड़ित परिवार को परिवारिक लाभ तत्काल मिलनी चाहिए। पंचायत नियोजन योजनाओं की जांच कर कार्यवाही करने की मांग इन्होंने की तथा राज्य एवं केंद्र की सरकार के असफलता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, सभी गरीबों किसान मजदूरों से एकजुट होकर संघर्ष आंदोलन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
धरना प्रदर्शन के बाद हुए सभा को पार्टी के दर्जनों कार्य कर्ताओ व नेताओ ने संबोधित किया।


