

छपरा। गड़खा थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर फुर्सतपुर के समीप बंटी लाइन होटल में मंगलवार की देर रात्रि अपराधियों ने पिस्टल (Big news from Bihar, criminals looted 40 thousand rupees from divided line hotel on the strength of weapons, Chapra Latest News) के बल पर जमकर लूटपाट की और पिस्तौल भय दिखाकर 40 हजार रुपये नगद लूट लिया एवं मारपीट कर होटल कर्मी को घायल कर दिया।
इस संबंध में होटल संचालक ने बताया कि रात्रि 12:00 से 1:00 बजे लाइन होटल पर कुछ लोगों को छोड़ सभी स्टाफ खाना खाकर सो गए थे। तभी छपरा की तरफ से एक कार आकर फोर लाइन पर लगी व उसमें दो अपराधी निकालकर हाथ में पिस्टल लिए लाइन होटल पर आए और मारपीट करने लगे जब कर्मी ने विरोध किया तो वे लोग पिस्तौल तान दी है और गले से 40 हजार रुपये नगद छीन ली और कर्मी के मोबाइल फोन को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया तथा आराम से कार में सवार होकर मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए।बाद में होटल संचालक बंटी कुमार ने स्थानीय थाना और सारण एसपी को सूचना दिया।
मौके पर गड़खा पुलिस और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। लाइन होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा में अपराधियों की तस्वीर कद हो चुके हैं।जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।होटल संचालक बंटी कुमार ने थाने में अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
हालांकि इससे पहले भी बंटी लाइन होटल के कर्मी व संचालक लूट के शिकार हो चुके हैं 22 दिसम्बर 2019 में भी लाइन होटल पर खाना खाने के दौरान मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी प्राथमिकी गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


