

छपरा। जिले डेरनी थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ़्तार कर जेल दिया । डेरनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान दिघवारा भेल्दी पथ पर लोहछा में संदेह पर दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की गयी। जहां जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली।
- Advertisement -
- Advertisement -
जिसपर पुनः पूछताछ में दोनो बाइक छिनने व बेचने की बात को स्वीकार किया।
- Advertisement -
पकड़े गये युवको में दरियापुर थाना क्षेत्र के शंकर राय के पुत्र राहुल कुमार, इरफान राजा उर्फ गुड्डू शामिल है। वहीं डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव से गुप्त सूचना पर बोरा में बंद करके बसवारी में छुपाकर रखे 10 लीटर देशी शराब के साथ रमेश महतो को गिरफ्तार कर तीनो को जेल भेज दिया गया।
- Advertisement -


