back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त : राजनीति, खेल से लेकर अमृत महोत्सव और आवाम के बीच साफ झलकता फर्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देश के भाग्य से जुड़ा दिनः 15 अगस्त का दिन जेहन में आते ही भारत की आजादी का ख्याल सबसे पहले आता है। वर्ष 1947 की 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि दुनिया के नक्शे पर दो देशों भारत और पाकिस्तान ने अपनी जगह बनाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उसके एक दिन पहले देश विभाजन के दंश की अलग कहानी है। तब से दोनों देशों की नदियों में बहुत सा पानी बह चुका है। इसी के साथ दोनों देशों के रहनुमाओं की सोच के कारण अवाम के बीच फर्क भी साफ झलकता है। बहरहाल, इस 15 अगस्त से पहले ही भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इस दौरान दो वर्षों तक देश में उत्सवी माहौल रहेगा। आज दुनिया के समक्ष भारत की ढेर सारी उपलब्धियां दिखाई दे रही हैं। हमने आगे के लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में (1) स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास (2) 75 वें साल पर विचार (3) उपलब्धियां (4) कार्य और (5) संकल्प जैसे बिंदुओं पर देश अग्रसर होने को तत्पर है। दरअसल, देश भावनाओं और संकल्प का त्योहार मना रहा है।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1519: पनामा शहर बनाया गया।
1854: ईस्ट इंडिया रेलवे की ओर से कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन की संचालन। आधिकारिक तौर पर संचालन का साल 1855 बना।
1886: महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन।
1947: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1947: रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।
1950: भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए।
1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972: भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1982: भारत में राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत।
1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का प्रक्षेपण।
2004: लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता का भूकंप। करीब 500 लोगों की मौत।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें