back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बिहार से बड़ी ख़बर, गड्ढे में पलटी बीडीओ की कार, ध्वजारोहण कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बीडीओ आशा कुमारी घायल हो गईं। त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी।

- Advertisement -

सुबह वह अपनी निजी कार से ही सुपौल से त्रिवेणीगंज आ रही थी। पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव में बाइक चालक को बचाने में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना होने के बाद बीडीओ की कार एनएच से नीचे खाई में जा गिरी।

- Advertisement -

इस हादसे में बीडीओ आशा कुमारी के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने अपने स्तर से मदद करने की कोशिश भी की। वहीं, बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

घायल बीडीओ आशा कुमारी को लोगों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि बाइक पर दो ही लोग सवार थे और दोनों की हालत गंभीर है।

वहीं, हादसे में कार के चालक को भी चोट लगी है। उसका भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nora Fatehi का ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब: ‘शांति की बात करने में भी दिक्कत है, तो अपने अंदर झांकें’

Nora Fatehi News: मिडिल ईस्ट में बढ़ती अशांति और युद्ध जैसे गंभीर हालातों के...

Nissan Gravite MPV: निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Nissan Gravite: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी ने दस्तक दे दी...

Holi in Jharkhand: परंपरा, संस्कृति और आस्था का अनुपम रंग

Holi in Jharkhand: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर रंगों का महापर्व होली मनाया...

Countries Renamed: जानिए क्यों और किन देशों ने बदले अपने नाम!

Countries Renamed: दुनिया भर के कई देशों ने समय के साथ अपनी पहचान को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें