back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बिहार में कार की चपेट में आने से साईकिल सवार चाचा-भतीजा घायल, चाचा की मौत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मांझाी बरौली मुख्य मार्ग पर चकिया के समीप एक कार की चपेट में आने से चाचा भतीजा जख्मी हो गए। जिसमें चाचा की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। जबकि भतीजा का इलाज मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

- Advertisement -

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नरपलिया बाजार से चाचा भतीजा एक साइकिल पर सवार होकर असोमवार को पने घर चकिया आ रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।

- Advertisement -

जिसमें दोनों लोग जख्मी होकर गिर पड़े। दोनों घायल को आनन-फानन में मांझी सीएचपी लाया गया। डॉक्टरों ने घायल उदय राम की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए परिजन छपरा से पटना ले जा रहे थे इसी क्रम में घायल उदय की मौत हो गयी। जबकि भतीजा श्रीकांत राम का इलाज मांझी सीएचसी में किया गया।

- Advertisement -

घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। हालांकि कुछ ही दूरी पर गाड़ी को ग्रामीणों के सहयोग से मांझी पुलिस ने जप्त कर लिया।चालक भागने में सफल रहा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहां उपस्थित लोग परिजन को लाख समझाते रहे लेकिन कोई समझने का नाम नहीं ले रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें