back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रांची से बड़ी खबर : अब रिम्स में लगेगी 12 मोबाइल एक्सरे मशीन, बेड पर ही होगा मरीजों का एक्सरे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। रांची स्थित रिम्स अस्पताल में व्यवस्था सुधारने को लेकर आए दिन रिम्स प्रबंधन की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रिम्स में इलाजरत मरीजों का (rims hospital jharkhand ranchi) एक्सरे अब बेड पर ही किया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मरीजों को अब एक्सरे कराने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि यह सुविधा वैसे मरीजों के लिए है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल के सामान्य मरीजों के लिए फिक्स मशीन लगाई जा रही है। रिम्स में लंबे समय बाद नई एक्सरे मशीन लगाई जा रही है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार रिम्स में 12 मोबाइल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसके लगने से मरीजों का एक्सरे अब बेड पर हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि रिम्स में हर एक दिन सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। इनमें से कई मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे की सलाह देते हैं।

इस मशीन के लगने से मरीजों को सहूलियत होगी। रिम्स प्रबंधन ने हॉस्पिटल में 17 एक्सरे मशीन लगाने के लिए टेंडर निकाला है। जिसमें पांच फिक्स एक्स रे मशीन और 12 मोबाइल एक्स-रे मशीन शामिल है।

वहीं दूसरी ओर रिम्स में इस साल कई नई सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकोज के लिए एकेडमिक ब्लाक शुरू किया जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे पढ़ाई से लेकर खाने और फिट रहने का इंतजाम होगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए मेटरनिटी एवं चाइल्ड वार्ड भी चालू किया जाएगा। रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अब रिम्स को वर्ल्ड के टॉप टेन संस्थानों में शामिल करने का लक्ष्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sania Chandok News: देखिए सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक की दिलकश अदाएं

Sania Chandok News: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम...

Madhubani News: मधुबनी में बंपर बहाली! 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगी ₹21,500 की नौकरी, जानें पूरी डिटेल

Madhubani News: मधुबनी के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा दरवाजा खुलने जा रहा...

RBI Assistant भर्ती 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुरू

RBI Assistant: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं,...

टोरेंट फार्मा का ऐतिहासिक Interim Dividend: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!

Interim Dividend: भारतीय शेयर बाजार में हलचल मचाने वाली खबरों के बीच, फार्मास्युटिकल्स दिग्गज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें