back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बिहार में ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट देशज टाइम्स पर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्थित जदिया त्रिवेणीगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक वृद्ध और एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

बाइक पर तीन लोग सवार थे। सभी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव दवा लाने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

- Advertisement -

मृतक 65 वर्षीय वृद्ध सुगालाल चौपाल अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड 1 के रहने वाला था। वहीं, 16 वर्षीय किशोर अजय कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहने वाला महेंद्र शर्मा का पुत्र था।

- Advertisement -

तीसरा शख्स दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे लोगों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।

बाइक सवार तीनों शख्स को रौंदते हुए निकला ट्रक बताया जाता है कि जख्मी दिनेश कुमार अपने पिता सुगालाल चौपाल और साला अजय कुमार के साथ त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव कोई आयुर्वेदिक दवाई लेने के लिए तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। ट्रक का चालक बाइक सवार तीनों शख्स को रौंदते हुए निकल गया।

 

थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज थाना कि पुलिस ने 65 वर्षीय सुगालाल चौपाल और 16 वर्षीय अजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है। ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nora Fatehi का ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब: ‘शांति की बात करने में भी दिक्कत है, तो अपने अंदर झांकें’

Nora Fatehi News: मिडिल ईस्ट में बढ़ती अशांति और युद्ध जैसे गंभीर हालातों के...

Nissan Gravite MPV: निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Nissan Gravite: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी ने दस्तक दे दी...

Nirahua on Bhojpuri Industry: क्यों नहीं बन पाई साउथ जैसी, निरहुआ ने खोली पोल! पढ़िए…अरे भाई लोग, का हाल बा!

Nirahua on Bhojpuri Industry: अरे भाई लोग, का हाल बा! आज हमरा भोजपुरिया सुपरस्टार...

Holi in Jharkhand: परंपरा, संस्कृति और आस्था का अनुपम रंग

Holi in Jharkhand: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर रंगों का महापर्व होली मनाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें