spot_img

बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच आयोग बड़े फैसले के करीब, कई इलाकों में कैंसिल हो सकते हैं मुखिया और सरपंची का चुनाव! जानिए वजह

spot_img
- Advertisement -

राज्य के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पंचायत चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती बनी हुई है।राज्य के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पंचायत चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि, चायत चुनाव की तिथियां सामने आ चुकी हैं और अब पंचायतीराज विभाग की ओर से चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बाढ़ग्रस्त इलाकों के पंचायतों के मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, मतदाता सूची को अद्यतन करने सहित कई प्रक्रियाएं अभी लंबित हैं। वजह है कि जिला प्रशासन के कर्मी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटे हैं। ऐसे में इन सभी कर्मियों के प्रशिक्षण में भी देरी होने की संभावना है।

- Advertisement -

 

हालांकि, आयोग ने सभी जिलों में मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया है। जिलों में मतदानकर्मियों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिए जाने की कार्रवाई शुरू होगी।

 

आयोग सूत्रों के अनुसार इन क्षेत्रों में पंचायत चुनाव नवंबर व दिसंबर में होने की संभावना है। सावन अभी समाप्ति की ओर है जबकि पूरा भादो अभी बाकी है। बाढ़ग्रस्त इलाकों के पंचायतों में चुनाव को लेकर तैयारी अगहन से ही शुरू होने की संभावना है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो चुके मतदान केंद्रों को अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

 

राज्य में बाढ़ से अभी 16 जिले प्रभावित हैं। इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, पटना, वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर, समस्तीपुर एवं पूर्णियां शामिल हैं। इन 16 जिलों के 100 प्रखंडों के 719 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। इनमें 2626 गांवों में 37 लाख की आबादी बाढ़ की समस्या से घिरी हुई है।

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे बिहारियों...

Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

भागलपुर अग्निकांड: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...