

जाले। मुरैठा गांव में दो सहोदर भाइयों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर जमकर झड़प हुई।
- Advertisement -
- Advertisement -
प्रखंड पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार झा ने अपने बड़े सहोदर भाई रतन कुमार झा के खिलाफ अपने मुरैठा गांव स्थित कपड़ा के दुकान में घुसकर रैक में रखे कपड़ा को निकाल कर फेंक देने, दुकान में रखे पांच हजार रुपए जबरन ले लेने, प्रतिकार करने पर गोली मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
- Advertisement -
इस आलोक में पंसस नवीन कुमार झा ने स्थानीय सरपंच भरती मिश्रा को रतन कुमार झा के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
इस आलोक में सरपंच भारती मिश्रा का कहना है कि मामले में गांव के गणमान्य लोगों के साथ सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाए जाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधि वह भी परिवारिक सदस्य के साथ इस तरह का मामला क्यों हुआ यह जांच का विषय है।
- Advertisement -

