spot_img

दरभंगा-कमतौल एसएच 75 पथ में गोपालपुर के पास बाइक रोककर मारपीट व छिनतई की एफआईआर दर्ज

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली गांव निवासी ललित पंडित के पुत्र राकेश कुमार पंडित ने क्षेत्र के गोपालपुर निवासी स्व. शिव लाल चौपाल के पुत्र पंकज चौपाल पर मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी कमतौल थाना में दर्ज कराई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक से दवा लाने मुहम्मदपुर जा रहे थे कि आरोपी ने तीन चार अज्ञात के साथ घेर कर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए मोबाइल व एक हजार रुपए छीन लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा-कमतौल एसएच 75 पथ में गोपालपुर के पास यह घटना घटने के बाद से आस पास के लोग सहम गए थे। घटना के वक्त सभी अज्ञात थे, लेकिन स्थानीय लोगों व प्रशासन की कोशिश से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़िए

दो भैंसों की चोरी, पशुचोर पर एफआईआर 

मतौल थाना क्षेत्र के सिरहुल्ली कुसुमपट्टी गांव निवासी राम परीक्षण पांडे के पशु घर से दो भैंस की चोरी हो गयी।

 

इस संबंध में भैंस के मालिक ने बताया कि दोनो भैंस के दोनों कान में टैग लगा हुआ था। एक भैंस दो महीने में बच्चा भी देने वाली थी।

उन्होंने बताया कि बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा में भैंस चोरी कर ले जा रहे पिकअप वैन भी दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने इस आशय की प्राथमिकी अज्ञात पशु चोर के विरूद्ध कमतौल थाने में दर्ज करायी है। मामले के अनुसंधान में पुलिस जुट गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: गए थे परदेस पेट की आग बुझाने, अब गांव में ही तलाशेंगे काम, रसोई गैस संकट ने छीन ली रोजी, पढ़िए जो...

गैस संकट: दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से मजदूरों की घर वापसी...

Midday Meal Workers: रसोइयों की सुनो सरकार, भागलपुर में फूटा गुस्सा, पूछा -मानदेय और सुरक्षा का क्या हुआ तेरा वादा!

Midday Meal Workers: देश के नौनिहालों का पेट भरने वाली 'मध्याह्न भोजन रसोइया' अपनी...

Bhagalpur News: भागलपुर में चुपचाप स्मार्ट सिटी के तमगे के बीच ब्राउन शुगर, मासूमों को लग रही ‘सूखा नशा’ की लत, Bhagalpur Drug Menace...

Bhagalpur Drug Menace: भागलपुर में इन दिनों एक खतरनाक 'सूखा नशा' चुपचाप युवाओं और...