back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

लो भैया, आ गया पंचायत चुनाव का चुनाव चिह्न, मुखिया जी से लेकर सरपंच, जिला परिषद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सबके लिए चुनाव चिह्न आवंटित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लो भैया अब बिहार पंचायत के लिए तैयार हो जाओ। चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए सूची जारी कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस चुनाव में कप प्लेट से लेकर कलम दवात तक चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इसमें मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, जिला परिषद, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

- Advertisement -

जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चुनाव चिह्न आवंटित

जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वालों के लिए पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, मक्का, रेल का इंजन, अंगूर का गुच्छा, स्लेट, मछली, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, ताला और चाबी, टेबल का लैंप, हारमोनियम एवं जलता हुआ दिया सहित 20 चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।

मुखिया के लिए 36 चुनाव चिह्न आवंटित

मोर, गाजर, मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दवात, पुल, ब्रश, कैमरा, चिमनी, ब्लैक बोर्ड, बाल्टी, सेव, केतली, काठ की गाड़ी, कुआं, ट्राफी, बैगन, छड़ी, मोबाइल, उगता हुआ सूरज, टेलिविजन, किताब, वायुयान, खजूर का पेड़, पपीता, ऊंट, जंजीर एवं सिटी समेत 36 चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

 

लो भैया, आ गया पंचायत चुनाव का चुनाव चिह्न, मुखिया जी से लेकर सरपंच, जिला परिषद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सबके लिए चुनाव चिह्न आवंटित

सरपंच पद का भी चुनाव चिह्न रोचक

ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए जारी चुनाव चिह्न भी रोचक है। इस पद के उम्मीदवार को चौका बेलन, नल, बल्ब, जोड़ा बैल, बगुला, छाता, चरखा, पानी का जहाज, बांसुरी, हल एवं टमटम सहित अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य के लिए दस चुनाव चिह्न आवंटित

पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए नारियल, चरपाई, कप प्लेट, डोली, कुदाल, जीप, गैस सिलेंडर, कंघा एवं फ्रॉक सहित दस चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

वार्ड सदस्य के लिए 20 चुनाव चिह्न आवंटित

इस पद के उम्मीदवार के लिए पीपल का पत्ता, चश्मा, टेबल फैन, दिवाल घड़ी, स्कूटर, आम, चम्मच, घड़ा, कुल्हाड़ी, बकरी, रोड रोलर, नाव, कार, तबला, तितली सहित 20 चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

आयोग ने सुरक्षित रखा है अंगूठी व जोड़ा हिरण

चुनाव आयोग ने 12 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखा है। इस चुनाव चिह्न को वैसी स्थिति में आवंटित किया जाएगा, जब किसी पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या आवंटित चुनाव चिह्न से ज्यादा हो जाएगी। उन्हें वैसी स्थिति में सुरक्षित चुनाव चिह्न में से चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। सुरक्षित चुनाव चिह्न में अंगूठी, जोड़ा हिरण, मुर्गा व कछुआ समेत 12 चुनाव चिह्न शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें