back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहार में फर्जी शिक्षकों पर चलने लगा निगरानी टीम का डंडा, 6 शिक्षक बर्खास्त, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की फोल्डर जांच के बाद निगरानी टीम का फर्जी शिक्षकों के विरूद्ध डंडा चलना शुरू हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नवादा के जिला शिक्षा कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिरदला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 6 शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश प्रखंड के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी सिरदला सहित संबंधित पंचायत सचिव को भेज दिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया।

[the_ad id=”21939″

बताया जाता है कि उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय रजौंध में कार्यरत शिक्षक विकास कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहोपुर के नीलेश कुमार, मध्य विद्यालय हथमरवा के भरत सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर में कार्यरत शिक्षिका कुमारी नित्य, उक्रमित मध्य विद्यालय खौरा में कार्यरत शैलेश कुमार भारती एवं मध्य विद्यालय भरसंडा में कार्यरत राकेश कुमार को बर्खास्त करने का आदेश हुआ है।

[the_ad id=”21939″

कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मांगी गई है। इस निर्देश के बाद प्रखंड व पंचायत क्षेत्र में नियोजित शिक्षकों में हड़कंप देखा जा रहा है। फिलहाल, नियोजन इकाई के स्तर से सभी संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

[the_ad id=”21939″

हाइकोर्ट के आदेश के बाद से नियोजित शिक्षकों और उनके कागजातों की जांच की जा रही है। जिसके कागजात में हेर-फेर, मार्कशीट में अंतर, रोस्टर का सही मिलान अर्थात किसी भी तरह की त्रुटि पाई जा रही उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

[the_ad id=”21939″

इस निर्देश के बाद से उन शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है जिन लोगों ने फर्जी तरीके से बिहार के नियोजित शिक्षक की नौकरी हासिल की थी ।

[the_ad id=”21939″

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें