

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीकेबीएम पथ के कमतौल कोठी बजरंगबली मंदिर के निकट सोमवार की दोपहर बारह बजे एंबुलेंस की ठोकर से एक बाइक सवार मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के मरबा गांव के अभय कुमार झा के चौबीस वर्षीय पुत्र राकेश कुमार झा की मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए। जमकर प्रदर्शन करने लगे। सड़क पर टायर जलाकर विरोध करते हुए परिजनों को

सहायता देने पर अड़े थे। जानकारी के अनुसार राकेश झा अपने घर से कमतौल बाजार किसी काम से जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। कमतौल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को जब्त करते आगे की कार्रवाई में जुटी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेज दिया है।

वहीं एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार,पुपरी स्थित डॉ. यूसी मिश्रा के क्लिनिक से रेफर एक मरीज को लेकर सिटी हॉस्पिटल दरभंगा काफी तेज रफ्तार से सुजुकी मारुति वैन जा रही थी और घटना स्थल से महज दो किलो मीटर पहले अपने गांव मरबा से दवा लाने के लिए राकेश कमतौल जा रहे थे कि इसी क्रम में बजरंगबली मंदिर के सामने अनियंत्रित एंबुलेंस ने विपरित दिशा में जाकर राकेश झा को ठोकर मार दी जिससे राकेश की मौत मौके पर ही घटना स्थल पर हो गई।

घटना से आक्रोसित स्थानियों ने घटना स्थल पर ही उक्त पथ को बांस-बल्ला से घेर टायर जला कर करीब दो घंटे पथ को जाम कर आपदा विभाग से चार लाख सरकारी सहायता व घटना स्थल पर जिला प्रशासन को से आने की मांग करने लगे। इधर, घटना की सूचना

मिलते ही कमतौल थाना अध्यक्ष धरमपाल सदल बल पहुंचकर शव को कब्ज़े में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएम सीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों से हर संभव प्रयास कर सरकारी सहायता पीड़ित परिजनों को दिलाने की बात कहते जाम हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो पाया।

इधर, परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हाल हो गया था। सब यही कह रहे थे कि अब कौन करेगा परिवार का भरण पोषण। कारण, एंबुलेंस की ठोकर से हुई राकेश की मौत के बाद अब राकेश की पचीस वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी, पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार झा का भरण पोषण पढ़ाई लिखाई की परेशानी से पूरा परिवार टूट चुका है। बताया जाता है कि राकेश ट्रक ड्राइवर था और अच्छा खासा कमाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। राकेश अपनी माता पूना देवी व पिता अभय झा के दो पुत्र में सबसे छोटा पुत्र था।

बड़ा भाई संतोष झा किसी दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। घटना स्थल पर मां पहुंच पुत्र के शव पर लेटकर रो-रो कर आब कनिया आ बौआ के की हेतइ व हमरा बुढ़ापा के सहारा के हेतइ कह कह कर बेहोश हो जाती थी। राकेश की शादी सात वर्ष पूर्व मरबा गांव से पश्विम बंगाल के ही गांव चहुटा के बिन्देश्वर चौधरी की पौत्री से हुई थी।

इधर, प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश चौधरी,भोगेंद्र झा,राजा साह, जितेंद्र ठाकुर, रामु कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि बाइक सवार बीस किमी की रफ्तार से जरहाथा उधर से काफी तेज रफ्तार से आ रही एम्बुलेंस ने विपरीत दिसा में आकर ठोकर मार दिया। जैसे ही राकेश बाइक से गिरा वैसे ही रह गया। हम लोग घटना स्थल के सामने एक होटल में चाय पी रहे थे कि घटना को देख बाइक व राकेश को उठाया

लेकिन राकेश के शरीर से प्राण निकल चुका था। वह वैसे ही रह गया। वहीं, थाना अध्यक्ष धरमपाल ने बताया कि इस घटना में एम्बुलेंस चालक सीतामढ़ी जिला के बेलमोहन पुपरी निवासी मो. मंजूर नदाफ के पुत्र मो. लालबाबू को गिरफ्तार व एम्बुलेंस को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।








You must be logged in to post a comment.