back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बड़ा हादसा टलाः वायुसेना के 20 से ज्यादा अफसर जवान को लेकर उड़े अत्याधुनिक चिनूक हेलीकॉप्टर की बिहार की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के बक्सर में बुधवार की शाम भारतीय वायुसैनिकों के साथ बड़ा हादसा टल गया। वायुसेना के 20 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर जा रहे अत्याधुनिक चिनूक हेलीकॉप्टर की यहां के मानिकपुर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें से दो क्साल वन ऑफिसर बताए जा रहे हैं। बाकी हवलदार, सिपाही और एसआई रैंक के कर्मी हैंं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने इलाहाबाद से बिहटा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बक्सर के धनसोई थाना के मानिकपुर गांव के हाईस्कूल में उसे उतारा गया।

- Advertisement -

फील्ड में पानी होने के कारण हेलीकॉप्टर का चक्का धंस गया है. हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

एक स्कूल के पास खेत में लैंडिंग के बाद मिट्टी गिली होने के कारण हेलीकॉप्टर के पहिये भी धंस गए। मामले की जानकारी वायुसेना के उच्चाधिकारियों के साथ ही इंजीनियरिंग विभाग को भी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही इसके यहां से दोबारा उड़ने की संभावना है।

फिलहाल इसमें सवार अधिकारियों और कर्मचारियों को पास के मानिकपुर हाईस्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिस खेत में हेलीकॉप्टर को उतारा गया है वह मानिकपुर हाईस्कूल के मैदान का ही हिस्सा है।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने प्रयागराज से उड़ान भरी थी। इसे बिहटा जाना था। इसी दौरान बक्सर में अचानक हेलीकॉप्टर के पंखों से चिंगारी निकलने लगी।

इससे हेलीकॉप्टर से आवाज भी काफी तेज आने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने देखा कि डगमगाते हुए हेलीकॉप्टर नीचे आने लगा।

इसके बाद मानिकपुर गांव में इसे उतरते देखा। माना जा रहा है कि पायलट ने बेहद सूझबूझ से काम लिया और हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में दो क्लास वन ऑफिसर और अन्य हवलदार, सिपाही और एसआई रैंक के जवान हैं।

हेलीकॉप्टर लैंड करते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हेलीकाप्टर के साथ सेल्फी लेने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि हेलीकॉप्टर की तेज आवाज सुनकर सभी ग्रामीण पहले भयभीत हो गए फिर दौड़ेते हुए हाईस्कूल के प्रांगण में पहुंचे।

फिलहाल मौके पर राजपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक ताज मोहम्मद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम वायुसैनिकों के लिए स्कूल में इंतजाम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम मानिकपुर हाईस्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। कहा जा रहा है कि विमान के पंखे में कुछ तकनीकी खराबी आई थी। इसके बाद उसे बक्सर में उतारा गया. विमान में मौजूद सभी अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस वायुसेना के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। इमरजेंसी लैंडिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर को लैंड किया गया है। हेलीकाप्टर में सवार सभी अधिकारी सुरक्षित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव के साथ तिहाड़ जेल में क्या हुआ? प्रियदर्शन का बड़ा कदम!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में रिश्तों की गर्माहट और मुश्किलों की कड़वाहट हमेशा से चर्चा...

महाशिवरात्रि 2026: 12 शुभ योग और 4 राजयोग में शिव-शक्ति का पावन पर्व

Mahashivratri: शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का महापर्व, महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास...

Civil Defence: बोकारो में 54 ‘संकटमोचक’ तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को करें जागरूक

Civil Defence: बोकारो में 54 'संकटमोचक' तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर...

बिहार में हड़कंप: पटना NEET Student Death Case में CBI ने हॉस्टल खंगाला, अहम दस्तावेज जब्त

Patna NEET Student Death Case: शिक्षा के मंदिर में जब रहस्य की परछाई गहराती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें