spot_img

पंचायत चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध होगा व्हीलचेयर, मतदान के दिन एप से शिकायत दर्ज कराने का भी दिया ऑप्शन

spot_img
- Advertisement -

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधा मिले इसपर आयोग लगातार प्रयासरत है। ताजा मामला  दिव्यांग मतदाताओं से जुड़ा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राज्य निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।इसको लेकर सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है।

- Advertisement -

पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए एप के माध्यम से भी दिव्यांग मतदाता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को लेकर व्हीलचेयर की मांग कर सकेंगे। आयोग द्वारा जिलों में उपलब्ध कराए गए व्हीलचेयर की निगरानी भी की जाएगी। किसी जरूरतमंद को व्हीलचेयर नहीं उपलब्ध होने को आयोग गंभीरता से लेगा।

आयोग सूत्रों ने बताया कि मतदान के दिन एप के माध्यम से मतदाता शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने शिकायतों, सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18003457243 जारी किया है और साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से भी शिकायतें व सुझाव प्राप्त करने की सुविधा दी है।

आयोग के राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक कुमार के अनुसार बिहार की ग्रामीण आबादी ऑनलाइन सेवा के इस्तेमाल को लेकर फ्रेंडली हो चुकी है। खासकर, कोरोना काल में ऑनलाइन सरकारी योजनाओं से बेहतर तरीके से लोग जुड़ रहे हैं। ऐसे में आयोग की ओर से ऑनलाइन निगरानी की विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे बिहारियों...

Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

भागलपुर अग्निकांड: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...