

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर धुरापाली मुख्य मार्ग पर बनपुरा मोड़ पर दिन दहाड़े अपराधियों ने दम्पति तथा एक कारोबारी को लूट लिया।
जानकारी के अनुसार सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी पप्पू सिंह अपने पत्नी के साथ छपरा से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।
इसी बीच बनपुर मोड़ पर अपाची सवार अपराधियों ने रोक कर मंगलसूत्र तथा सोने का चैन लूट लिया। लूटने के बाद भूंजा व्यवसायी से तेरह हजार रुपया लूट कर फरार हो गये।
व्यवसायी तथा दम्पति को लूटने के बाद अपराधी धुरापाली की तरफ निकल गए। लूट की घटना की सूचना मिलने बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए.अपराधियों ने महम्मदपुर घुरापाली मुख्य मार्ग पर लगातार लूट की घटना को अंजाम देकर मांझी तथा रसूलपुर थाना की पुलिस को चुनौती दे डाली।
बता दें कि बुधवार यानि कल रसूलपुर थाना क्षेत्र से सीएसपी संचालक का बैग लूट लिया था। इसके पहले भी इस मुख्य मार्ग पर लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद मांझी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।



