मई,20,2024
spot_img

बिरौल में वीर महापुरुषों को सम्मान देने के मकसद से राष्ट्रवाद सम्मान समिति का गठन

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एस एच 17 स्थित प्रदीप प्रधान के निवास पर रामविलास भारती की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई।

 

इसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रवाद सम्मान समिति का गठन किया। जिसका अध्यक्ष मुन्ना सिंह को मनोनीत किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि यह समिति का मुख्य उद्देश्य वीर महापुरुषों को सम्मान देना और उन्हें याद दिलाना होगा।बैठक में चौक चौराहे का नामकरण महापुरुषों के नाम से करने तथा समाज में आपसी भाइचारा प्रेम के साथ उसके विकास की प्रार्थमिकता रहने रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Manigachi News | मनीगाछी के दबंग, नाले को भरा, बना लिए खेत, खड़े किए झोपड़ी...कोई सरकारी जमीन पर चलकर तो देखे...रोक देते हैं...

इस दौरान कई लोगों को महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत करते हुए समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वक्ताओं ने कहा सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी सम्मान समिति रखने का निर्णय लिया गया।

वीर महान पुरुषों के सम्मान को दिए जाने की आवश्यकता

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि हमारे वीर महान पुरुषों के सम्मान को दिए जाने की आवश्यकता है। हर चौक चौराहे पथ का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सुपौल-बेनीपुर मुख्य सड़क का विष्णुपुर मोड़...Accident का Turning Point...इस बार Scorpio... अज्ञात...क्षतिग्रस्त

इसी बहाने वीर महापुरुषों को लोग सम्मान पूर्वक याद करते रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना बाबू मनोनीत किए गए।

रुपरेखा अगली बैठक में तय की जाएगी

अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने बताया कि समिति का रुपरेखा अगली बैठक में तय की जाएगी। मौके पर मनोज कुमार झा, महावीर सिंह, जियाउर्रहमान तारा, सुरेश यादव, रौशन कुमार सिंह, मनोज सिंह, विनय पासवान, घनश्याम चौधरी, नवीन आनंद, तृप्त नारायण यादव, सोहन कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले बूथ 116...रूठे-रूठे वोटर...मनाऊं कैसे? जुटे अधिकारी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें