spot_img

बिहार में फिर मॉब लिंचिंग: महज भैंस चोरी के आरोप में भीड़ की तालिबानी हरकत, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, दूसरे की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

सहरसा के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमृता गांव से मॉब लिचिंग की एक बड़ी खबर आ रही है। यहां  चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक 26 वर्षीय पतरघट ओपी क्षेत्र के करिअत गांव निवासी रुपेश पासवानकी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला। वहीं, सोनवर्षाराज के अमृता गांव निवासी जस्सी यादव गंभीर रुप से जख्मी है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिटाई से रुपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से जख्मी जस्सी कुमार को इलाज के लिए सोनवर्षा पीएचसी लाया गया वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

पिटाई के दौरान ही रुपेश की मौत हो गई

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों ने भैंस चोरी की बात कबूल करते बेचने की बात कही। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और पिटाई शुरु कर दी।

वहीं, जख्मी युवक ने बताया कि हम दोनों को नवटोलिया के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरु कर दी है। पिटाई के दौरान ही रुपेश की मौत हो गई।

दूसरा जख्मी है जिसका इलाज चल रहा 

सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जख्मी का बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

इस बाबत सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद ने बताया कि भैस चोरी के आरोप में ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत हुई है। दूसरा जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है।

तीन भैसों को बांध कर बगल के मचान पर सोया हुआ था

बताया जाता है कि बरैठ पंचायत के अमृता गांव निवासी पशुपालक मधुसूदन ऋषिदेव बीते रात घर के सामने सड़क किनारे अपने तीन भैसों को बांध कर बगल के मचान पर सोया हुआ था।

रात 12 बजे के करीब मधुसूदन की नींद खुली तो मवेशी को नहीं देख अपने पूरे परिवार सहित ग्रामीणों के साथ मवेशी की खोजबीन करने लगे।

तब तक घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर लाया। उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई करने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: फारबिसगंज में Jeep Compass fire, दबंगों ने खड़ी जीप में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग!

Jeep Compass fire: बिहार के अररिया में दबंगों की गुंडई का ऐसा मामला सामने...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी सड़क पर खेल रहा था मासूम आर्यन… बोचहां में पिकअप ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत

मुजफ्फरपुर बच्चा हादसा: मुजफ्फरपुर के बोचहां में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला...

Madhubani News: मधुबनी DM Anand Sharma का ‘टीचर अवतार’, बच्चों के बीच बैठे -पढ़ाया- सिखाया – समझाया और जाना – स्कूल में क्या खामियां...

मधुबनी डीएम: बुधवार का दिन और मधुबनी के स्कूलों में जिलाधिकारी आनंद शर्मा का...

Darbhanga Court News: जमानत याचिका खारिज, दरभंगा कोर्ट ने गंभीर मामलों में सुनाया कड़ा फैसला

जमानत याचिका खारिज: बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही...