मई,18,2024
spot_img

नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से चिराग पासवान से हटाया, वीणा देवी ने ली जगह

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद जमुई के सांसद और दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।

 

पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब चिराग पासवान को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।
वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपने तीन सांसदों के साथ मनोनयन संबंधी पत्र भी दिया।

वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं। ऐसे में उनको संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति कुमार पारस ने महिला सशक्तिकरण के साथ अगड़ी जाति का कार्ड खेलने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से चिराग पासवान से हटाया, वीणा देवी ने ली जगह
इस दौरान पशुपति कुमार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे। दरअसल, चिराग पासवान को अलग-थलग करने के बाद से पशुपति कुमार पारस अपनी पार्टी को लगातार एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी तरफ उनके ही भतीजे और रामविलास पासवान के पुत्र इन दिनों बिहार में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें