back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Happy Birthday Shakti Kapoor: ‘नंदू सबका बंधू…’ रियल लाइफ में बेहद शालीन इंसान हैं रील लाइफ विलेन Shakti Kapoor, विलन के रोल के लिए बदला था नाम, जानिए

उन्होंने फिल्मों में खलनायक की भूमिका के साथ-साथ कॉमेडी भूमिकाएं भी निभाई हैं। फिल्म राजा बाबू में नंदू का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर का डायलॉग 'नंदू सबका बंधू...' आज भी दर्शकों की जुबान पर है।

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फिल्मों में खलनायक और हास्य भूमिकाएं निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। शक्ति कपूर का जन्म 3 सितम्बर, 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शक्ति कपूर के पिता दर्जी का काम करते थे। उनकी दुकान पर बॉलीवुड की कई हस्तियां आती थी।

- Advertisement -

शक्ति कपूर के नाम के पीछे की कहानी

इसी क्रम में एक दिन सुनील दत्त की नजर शक्ति कपूर पर पड़ी। उस समय सुनील दत्त फिल्म रॉकी बना रहे थे। शक्ति कपूर से उनका नाम पूछा और उन्हें फिल्म रॉकी के लिए विलेन का रोल ऑफर किया। लेकिन सुनील दत्त को विलेन के रूप में उनका नाम पसंद नहीं आया।

 

यह भी पढ़ें:  Amisha Patel News: अमीषा पटेल पर गैर-जमानती वारंट, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है पूरा मामला!

उन्होंने उनका नाम सुनील कपूर से बदलकर शक्ति कपूर रख दिया, लेकिन इस फिल्म से पहले ही शक्ति कपूर को फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी में अभिनय करने का अवसर मिल गया। इस फिल्म के साथ ही शक्ति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद आई उनकी फिल्म रॉकी।

 

इस फिल्म में शक्ति ने विलेन की भूमिका निभाई थी। शक्ति कपूर की खलनायक की भूमिका वाली यह दोनों फिल्मे ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इसके बाद शक्ति कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में एक मकाम हासिल किया।बॉलीवुड में अस्सी-नब्बे के दशक में वह निर्देशकों की पहली पसंद थे।

उन्होंने फिल्मों में खलनायक की भूमिका के साथ-साथ कॉमेडी भूमिकाएं भी निभाई हैं। फिल्म राजा बाबू में नंदू का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर का डायलॉग ‘नंदू सबका बंधू…’ आज भी दर्शकों की जुबान पर है।

यह भी पढ़ें:  नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?
Happy Birthday Shakti Kapoor
Happy Birthday Shakti Kapoor | Deshaj Times

इस फिल्म में उनके कॉमिक रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट कॉमेडियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उनकी बेस्ट कॉमिक फिल्मों में इंसाफ, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, अंदाज अपना अपना, तोहफा, राजाबाबू, चालबाज, बोल राधा बोल शामिल हैं। उनकी फिल्म अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो का अभिनय जहां दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया, वहीं इस किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छाप भी छोड़ी।

यह भी पढ़ें:  Raveena Tandon News: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग दोस्ती पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अब हम सब दोस्त हैं'

 

खलनायक की भूमिका में उनकी फिल्म कुर्बानी, हिम्मतवाला, हीरो, गुंडा, अंगारे, लाडला आदि दर्शकों को बहुत पसंद आईं। शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

शक्ति कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी शिवानी कपूर से हुई हैं। उनके दो बच्चे सिद्धार्थ कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। बेटी श्रद्धा कपूर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बेटा सिद्धार्थ कपूर सहायक निर्देशक और डीजे हैं। शक्ति कपूर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और इसके जरिये अपने फैंस से अक्सर जुड़े रहते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टाटा सिएरा की दहाड़: क्रेटा और सेल्टोस की बढ़ी टेंशन!

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई क्रांति का सूत्रपात हो गया है,...

राजपाल यादव का 9 करोड़ का Loan Case: दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, जानें पूरा मामला

Loan Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का 9 करोड़ रुपये का लोन केस एक...

कोटा का कुंभ और UGC का ‘इक्विटी’ स्नान: योग्यता का अंतिम तर्पण? SPECIAL REPORT by Dr. Udbhatt Mishra

UGC: सियासत की प्रयोगशाला में नीतियां कभी दम नहीं तोड़तीं, बस उनके नाम और...

AI Technology का नया आयाम: Sarvam Kaze Smart Glasses ने तकनीकी दुनिया में मचाई धूम

AI Technology: भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI ने हाल ही में India AI Impact...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें