spot_img

राहत की सांस लीजिए, कोरोना मुक्त हुआ झारखंड का 16 जिला, 24 घंटों में 22 मरीज स्वस्थ, जानिए कितनी है रिकवरी रेट

spot_img
- Advertisement -

रांची। झारखंड के 16 जिले कोरोना शून्य हैं। (16 districts of Jharkhand become corona free Deshaj Times) इन जिलों में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोई मरीज नहीं मिला। इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। झारखंड में इन 24 घंटों में 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि 28 नए केस भी मिले हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सबसे अधिक रांची से हैं नए मरीज

- Advertisement -

नए मरीजों में सबसे अधिक 13 रांची से हैं, जबकि जामताड़ा से छह नए मरीजों की पहचान हुई है। बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो- दो, एवं चतरा, धनबाद और साहेबगंज से एक-एक मरीज मिलने की सूचना है। इन मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 922 हो गयी है।

झारखंड में कोरोना के अब भी 143 सक्रिय केस

इनमें से तीन लाख,42 हजार, 647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 132 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कोरोना के 143 सक्रिय केस हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अबतक एक करोड़, 34 लाख, 85 हजार, 703 सैंपल की जांच की गयी है।झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...