back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बिहार की बड़ी खबर: महिला को अगवा कर महीनों यौन शोषण, जबरन खिलाया गोमांस, धर्म परिवर्तन के लिए जान से मारने की देता रहा धमकी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के सुपौल से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला का ना सिर्फ अपहरण किया गया है। बल्कि उसके साथ महीनों दुष्कर्म करते उसका यौन शोषण किया गया। इतना ही विरोध करने पर उसे गौमांस तक खिलाया गया। इससे जी नहीं भरा तो उसे धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर करते हुए उसे तरह तरह से प्रताड़ित किय गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जान से मारने की धमकी भी दी

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र की यह महिला है। इसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। युवक ने महीनों तक उसका यौन शोषण किया।

इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह महिला अपने परिजनों तक इसकी जानकारी पहुंचा पाई। इसके बाद क्या हुआ…पढ़िए पूरी खबर

इसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से महिला को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी।

उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी

इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मो. कलीम ने उसे पकड़ लिया। मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा। जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

बिहार की बड़ी खबर: महिला को अगवा कर महीनों यौन शोषण, जबरन खिलाया गोमांस, धर्म परिवर्तन के लिए जान से मारने की देता रहा धमकी

शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है। उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी। इसकी भनक भी कलीम को लग गई। इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया।

उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

बिहार की बड़ी खबर: महिला को अगवा कर महीनों यौन शोषण, जबरन खिलाया गोमांस, धर्म परिवर्तन के लिए जान से मारने की देता रहा धमकी

उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि महिला की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष की ओर से साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...

होली में Smartphone Protection: रंगों से अपने गैजेट्स को कैसे बचाएं

होली के रंगों में डूबने से पहले अपने स्मार्टफोन और ईयरबड्स की सुरक्षा सुनिश्चित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें