बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने सोमवार को रंजीत सिंह नामक युवक को पकड़ कर थाने ले जाकर जमकर पिटाई की । जिससे उसका सर फट गया ।घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला विकास समिति के सचिव लीला कुमारी के पति रजौली निवासी रंजीत सिंह सड़क पर छोटू खलीफा से बातचीत कर रहे थे ।इतने में थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पहुंचकर रंजीत सिंह को पकड़ कर थाना ले गए।




हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की। शरीर में गहरी चोट के अलावा रंजीत का सर फट गया है ।परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने हत्या की नियत से प्राण लेवा हमला किया ।जिससे रंजीत का सर फट गया ।
एसपी से न्याय की गुहार लगाई है ।अगर एसपी न्याय नहीं देते तो निश्चित तौर पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
थाना प्रभारी के विरुद्ध रजौली बाजार में आक्रोश देखा जा रहा।अगर वरीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप नहीं किया तो संभव है बाजार में हंगामेदार माहौल कायम हो जाए।







