back to top
⮜ शहर चुनें
जनवरी, 1, 2026

Jharkhand news : विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से मारपीट में रांची के सांसद संजय सेठ समेत 28 पर नामजद और एक हजार अज्ञात पर एफआईआर

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। विधानसभा घेराव करने के दौरान हुए उपद्रव और लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने रांची के सांसद संजय सेठ सहित 28 नामजद और एक हजार से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है इनमें रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, अमरदीप यादव, प्रतुल नाथ शाहदेव, सुजान मुंडा, कमलेश राम, किसलय तिवारी, केके गुप्ता, अशोक यादव, शोभा यादव, अस्मिता सिंह, प्रदीप साहू, संजय जायसवाल, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, अमित कुमार, सीमा सिंह,

- Advertisement -

अनिता देव, रेखा महतो, राजीव शाहदेव, मंजुलता दुबे, अर्चना सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल, अमित कुमार मिश्रा और बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर का नाम शामिल है।

दर्ज कराए गए मामले में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर जख्मी करने, सरकारी चीजों को क्षतिग्रस्त करने, कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर जमावड़ा लगाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका।

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। जवाब ने पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया था और प्रदर्शन कर रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर दी थी। इसके अलावा पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे। दूसरी ओर लालपुर थाने में भी आजसू कार्यकर्ताओं पर भी मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Abhishek Aishwarya Wedding: जब शादी में मचा बवाल, बच्चन परिवार ने लगा दिया था मीडिया पर बैन!

Abhishek Aishwarya Wedding: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन...

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ में Bobby Deol की धांसू एंट्री, डायरेक्टर H विनोद बोले – ‘वो प्योर एक्शन हीरो हैं!’

Thalapathy Vijay News: साउथ सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले सुपरस्टार विजय अपनी आखिरी...

विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी: भारतीय Bond Market पर मंडराया संकट!

Bond Market: भारतीय बॉन्ड बाजार से विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी ने एक बार...

नाम ज्योतिष: जानिए अक्षर F, G, H और I से शुरू होने वाले नामों का भविष्य

Name Astrology: भारतीय ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें