back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा ऐलान, जाले समेत प्रदेश के सभी प्रखंडों में बनेंगे किसान ऑडिटोरियम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय में एक हजार किसानों के क्षमता वाला किसान ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। यह बात राज्य सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जाले के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आयोजित कार्यक्र्म को संबोधित करते हुए कही।
कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे श्रम संसाधन मंत्री व जाले के विधायक जीवेश कुमार के इस लोकोपयोगी प्रस्ताव को जितनी सराहना की जाय वह कम है।
वे किसानो को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर खेती को मूल आधार बनाए,वही अपने खेतों के मिट्टी जांच कराए बिना खेत मे किसी भी तरह का रासायनिक खाद का उपयोग नही करें।
कृषि मंत्री ने मिथिला के राजा विदेह राजा जनकजी को को आदर्श किसान वताते हुए कहा कि जिसके हल जोतने से मिथिला की धरती सीता जैसी पुत्री उतपन्न होती हो, वह धरती किसान के वरदान है।
लोग अब खेती किसानी से मुंह मोर्ने लगे है खेती इंसान को पूर्ण करता है,आप अन्नदाता बनो किसान अगर पशुपालन नही करते तो वह किसान नही हो सकते,इन्होंने अश्ली किसान बनने व 2022 तक खेती कर दुगुनी आय प्राप्त करने का आह्वान किया।
स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के श्रम संसाधन व आईटी मंत्री जीवेश कुमार ने  लिए कहा अपने संबोधन में कहा कि किसानों को अपनी आय दुगुनी करानी है तो आत्मा परियोजना से जुड़ कर कहती से दुगुना लाभ प्राप्त कर सकते है।
इन्होंने जाले के सबसे बड़ा समस्या मरखाही चौर में जल जमाव का वताते हुए कृषि मंत्री से जाले में मत्स्य महाविद्यालय की स्थापना कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में करने का अनुरोध करते हुए मरखाही चौर को मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त बताया।
इन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि ई किसान भवन का प्रशिक्षण भवन बहुत छोटा है।
इसी के मद्देनजर  प्रखण्ड मुख्यालय में  बड़ा किसान एडोटोरियम के निर्माण की मांग रखा। जिसके जबाब में मंन्त्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सबसे पहला एडोटेरियम जाले में होगा इस आशय की घोषणा कृषि मंत्री ने मंच से करते हुए संपूर्ण प्रदेश में बनाने की बात कही।
कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य महाविद्यालय निर्माण पर इन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव देने की बात कही। कार्यक्र्म में कृषि मंत्री को पग चादर देकर मंत्री जीवेश कुमार ने वही मंत्री जीवेश कुमार को केन्द्रधीक्षक द्विव्यंशु शेखर ने पाग चादर से सम्मानित किया।
इस मौके पर आत्मा के पीडी पूर्णेन्दु कुमार दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक सस्य मो नईम अख्तर एनसीडीसी के क्षेत्रीय निर्देशक शुरेंद्र सहगल केंद्रीय कृषि विश्वबिद्यालय पूसा के उप निदेशक प्रसार शिक्षा अनुपमा कुमारी को भी पाग चादर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक आरपी प्रसाद ने किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

O Romeo Box Office Collection: चौथे दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’, क्या बजट वसूलना भी होगा मुश्किल?

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म...

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें