spot_img

Weather News: चक्रवाती तूफान का Bihar के कुछ हिस्सों में दिख रहा व्यापक असर, कई जिलों में आज आंशिक बारिश के आसार

spot_img
- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी जबरदस्त असर पड़ा है। चक्रवात के प्रभाव के कारण रात से ही तेज हवा के साथ विभिन्न हिस्सोंं मे रुक-रुककर बारिश हो रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। काफी तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बाढ़ का कहर झेल रहे दियारा के लोग परेशान हो गए हैं। निकली जमीन में पानी भरने के कारण किसी तरह हरा चारा का प्रबंध करने वाले पशुपालकों के लिए समय काफी मुश्किल हो गया है।

उत्तर ओडिशा की ओर डीप डिप्रेशन बनने की वजह से उत्‍तर प्रदेश के मौसम पर इसका असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में राज्य मे कई जगह बारिश की गतिविधियां रहीं। पटना में लगातार दूसरे दिन देर रात बारिश हुई। आधे घंटे की तेज बारिश से उमस से राहत मिली। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तेज धूप की वजह से पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शाम में आंशिक बूंदाबांदी हुई लेकिन रात साढे दस बजे के बाद हुई आधे घंटे की बारिश से गर्मी से निजात मिली। अगले 24 घंटों में भी राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में आंशिक बारिश के आसार है।

मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही

फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से मानसून की बारिश में कमी भी आई है। राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं।

यह बारिश धान के लिए वरदान साबित होगा लेकिन शेष फसल एवं सब्जी उत्पादक परेशान होंगे। कृषि विभाग ने धान छोड़कर किसी भी प्रकार की फसल लगे खेत से पानी निकासी करने की सलाह दी है। सबसे मुश्किल हालत नगर क्षेत्रों की हो गई है। बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज योजना के काम के नाम पर तोड़कर छोड़ दिए गए सड़कों के कारण लोग परेशान हैं।

वहीं बेगूसराय नगर निगम तथा बखरी, बलिया, बीहट एवं तेघड़ा नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण हर ओर लगे कचरे के ढेर की बदबू से परेशान लोग बारिश के कारण काफी मुश्किल में पड़ गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात असर बुधवार तक रहने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुककर बारिश केे साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools