

जाले। प्रखंड के श्री चैतन्य कुटी रतनपुर में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी श्री राधारानी के (जन्मोत्सव) भक्ति-भाव व समर्पण के बीच हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। भगवान श्रीसूर्य नारायण के अरुणोदय की बेला में कुटी परिसर से घड़ी-घंटे की मधुर ध्वनि निकलते हीं कुटी परिसर व आस-पास से जुटे वैष्णवजन व श्रद्धालु वहां दौड़ पड़े।
श्रीराधा रानी का प्रकाट्य होते हीं कुटी परिसर एवं आसपास का इलाका जय जय श्री राधे के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। जगद्गुरु श्री राधा बल्लभ दासजी महाराज की देखरेख में श्री राधारानी एवं भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक हुआ व आरती हुई।
मिथिलांचल के प्रसिद्ध दिनेश मंडल आदि कलाकारों ने ‘आजु तो बधाई बाजे द्वारे भानु राय के… सब मिली आओरी सजनी, बरीहा” मंगल गाइए…’ आदि बधाई गीतों की झड़ी लगा दी।
श्रद्धालु यथासाध्य बधाइयां भी लुटा रहे थे। बधाई लुटाने वालों ने साधु संत भी पीछे नहीं रहे। इस मौके पर कुटी परिसर वैष्णव जनों एवं श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। आपराह्न से अयोध्या, वृंदावन, नेपाल, जनकपुर आदि तीर्थस्थलों से आए हैं।
साधु-संतों ने कथाएं कही और विभिन्न कलाकारों की ओर से भजन गीतों का दौड़ चलता रहा। इस महोत्सव को लेकर रतनपुर गांव में पिछले पांच दिनों से “ब्रज उत्सव’ जैसा माहौल वना हुआ था।।
यह भी पढ़िए- बिजली चोरी की एफआईआर
जाले। बिजली का बकाया बिल नहीं भुगतान करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। लेकिन बिजली कनेक्शन कटने के बाबजूद बिजली के बोर्ड से पुनः तार जोर कर बिजली की चोरी कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया।
इस मामले में जाले पावर सब स्टेशन के कनीय विद्युत अभियंता शशि शेखर सिंह ने कछुवा गांव निवासीअब्दुल रहमान के पुत्र मो. जुबैर को रंगेहाथ बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा,वहीं इसके विरुद्ध जाले थाना मे बिजली चोरी करने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।


