spot_img

Bihar News: बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी, स्कूल संचालक से जमीन के नाम पर पिता-पुत्र ने की 70 लाख की ठगी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

नवादा। जिले के हिसुआ बाजार के पांचू पर मोहल्ले निवासी जगदीश प्रसाद तथा उसके पुत्र दीपक कुमार को जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक शिक्षाविद डॉक्टर आरपी साहू से हिसुआ मैं ही 31 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 70 लाख रुपये ठगी कर जमीन नहीं देने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।दोनों पिता-पुत्र को जेल भी भेज दिया गया ।

- Advertisement -

आरपी साहू ने बताया-

नवादा के एसपी धूरत सायली के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया ।शिक्षाविद आरपी साहू ने बताया कि 14 अक्टूबर 2018 को एक करोड़ 77 लाख रुपये में जमीन रजिस्ट्री का इकरारनामा किया गया था ।

- Advertisement -

जिसके बदले बयाना के तौर पर 70 लाख रुपये दिए गए। जब जमीन रजिस्ट्री की तिथि निर्धारित हुई तब पता चला कि यह जमीन विवादित है ।जब रुपये वापसी के लिए कहा गया तो आजकल पर टालते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके विरुद्ध हिसुआ थाने में हिसुआ थाना कांड संख्या 487 / 20 दर्ज किया गया ।

- Advertisement -

भारतीय दंड विधान की धारा 420 ,406 सहित कई सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया । नवादा के एसपी ने भी इस बड़े रकम की ठगी के मामले को सही करार देते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए ।

दोनों पिता-पुत्र ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की ।जिसे एक बड़े रकम की ठगी का मामला मानते हुए अस्वीकृत कर दिया गया ।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दोनों ठगों ने शिक्षा विद्य आर पी साहू को रुपये लौटाने के लिए दो वर्षों तक झूठ का सहारा लेता रहा । अंत मे दोनों को जेल की हवा खानी पड़ी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways