back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बड़ी ख़बर, BJP MP Rajeev Pratap Rudy की Ambulance पर फिर उठे सवाल, मरीज की बजाए लदी मिली शराब? क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी रिपोर्ट देशज टाइम्स पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा। बिहार के सारण (छपरा) से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर से एंबुलेंस के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार का मामला सांसद रूडी के फंड से चलाए जा रहे एंबुलेंस से शराब बरामदगी का है। भगवान बाजार थाना पुलिस ने एक एम्बुलेंस को थाना क्षेत्र के श्यामचक इलाके में पकड़ा और उसकी तलाशी ली। जिसमें एंबुलेंस में चादर के नीचे 6 बोरा देशी शराब बरामद हुई। चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और एम्बुलेंस को थाना लेकर पुलिस चली आई।

- Advertisement -

जब्त एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया

मुखिया द्वारा यह एंबुलेंस संचालित किया जा रहा है। पुलिस शराब की तस्करी में मुखिया की भूमिका की जांच कर रही है। ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद डोरीगंज थाना क्षेत्र के कोटवा रामपट्टी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह सहित दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मद्य निषेध की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है सभी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में एंबुलेंस से देशी शराब बरामद हुई है।

- Advertisement -

पकड़े गए एम्बुलेंस को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की सांसद निधि से 2019 में खरीदा गया था। इसे पंचायतों में मुखिया को सुपुर्द किया गया था, ताकि ग्रामीण इलाकों से बीमार लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

लेकिन इस एंबुलेंस का दुरुपयोग के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में इस बार शराब तस्करी का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें