मई,15,2024
spot_img

Darbhanga-Benipur News :…और जब बेनीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पहुंच गए बहेड़ा हाई स्कूल के स्मार्ट क्लास में, जानिए क्या कहा

spot_img
spot_img
spot_img
बेनीपुर। प्लस टू जयानंद उच्च विद्यालय बहेड़ा में बेनीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार योग्य शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए।
स्मार्ट क्लास में बच्चों का क्लास चल रहा था। जिज्ञासा बस कार्यपालक पदाधिकारी पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रकांत यादव के साथ स्मार्ट क्लास में पहुंचे पूर्व प्रधानाध्यापक ने कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार  का परिचय कराते हुए बच्चों के मार्गदर्शन हेतु निवेदन किया।
श्री कुमार ने नवमी कक्षा के बच्चों को गणित विषय के कुछ  सवालों को रखकर बच्चों से हल करने के लिए कहा एवं उन्होंने कई उदाहरणों के साथ उसे शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि मैं समय-समय पर आकर इस विद्यालय में क्लास लूंगा।
बच्चे काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से पुनः आने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के अमरदीप ठाकुर, नौशाद अख्तर, डॉ.रामप्रकाश, लक्ष्मण झा, राजेश कुमार, मध्य विद्यालय लवानी के प्रधानाध्यापक नरेश यादव आदि उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें