spot_img

बागमती-लालबकेया के संगम पर जल भरने बिहार समेत नेपाल से उमड़ा लाखों कांवरियों का जत्था

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। बागमती और लालबकेया नदी के संगम देवापुर घाट पर लाखोंं कांवर यात्रियो का जत्था पहुंच गया है। जहां से कांवरिया दक्षिणवाहिनी संगम घाट पर जलबोझी कर त्रयोदशी व चतुर्दशी को अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक (lakhs of kanwariyas reached sangam Ghat bagmati) करेंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां पहुंचे कांवरियो में मोतिहारी, शिवहर,सीतामढ़ी, बेतिया व मुजफ्फरपुर जिले के साथ नेपाल के कांवरियो की भी भारी संख्या है। सभी कांवरियां आज जलबोझी के उपरांत अरेराज की 80 किलोमीटर की दूरी तय कर त्रयोदशी व अनंत चतुर्दशी के दिन सोमेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक करेगे।

- Advertisement -

इनमे समान्य कांवरियो के साथ डाक कांवरिये भी शामिल है।देवापुर संगम घाट पर प्रशासन की ओर से कांवर यात्रियों के लिए पूर्ण व्यवस्था की गयी है।

संगम घाट पर कांवर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की गई है।वही संगम घाट पर खतरनाक लेबल पर बैरिकेडिंग की गयी है। इसके अलावा नाविक, गोताखोर की टीम डाक कांवरियों के लिए कूपन काउंटर का भी सुविधा मुहैया करायी गयी है। जहां से 30 रूपये का कूपन लेकर डाक कांवरियां मंदिर मे सीधे प्रवेश कर सकेगे।

कांवरिया पथ मे सिकरहना,मोतिहारी सदर व अरेराज अनुमंडल के साथ स्थानीय नागरिक व स्वयंसेवी संगठनो ने भी कांवरियो के सुविधा के लिए जगह जगह प्रबंध किये गये है। एक अनुमान के अनुसार आज लगभग दो लाख से ज्यादा कांवरिये जलबोझी कर अरेराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

इधर, अनंत चतुर्दशी के पावन मौके पर भूत भावन भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्री सोमेश्वर नाथ की नगरी अरेराज में भक्तों का महा जूटान शुरु हो गया है।

आज शिवहर जिले के बेलवा घाट स्थित बागमती-लालबकेया नदी के पावन संगम पर डूबकी लगाकर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। जल लेकर कांवरियों समेत डाक बम का जत्था पूर्वी चंपारण के अरेराज के लिए प्रस्थान कर गया।

ये सभी श्रद्धालु भक्तजन बिहार के अरेराज स्थित सुप्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे. कांवरियों की सेवा के लिए बेलवा घाट से अरेराज तक अनेक कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है. सरकारी स्तर पर मेडिकल कैंप भी लगा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports