back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

बिहार से बड़ी ख़बर, जीत की खुशी में ताक पर रखा ‘कानून’, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और पिटाई का मामला सामने आया है। मामला, नानपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां शनिवार को मुखिया समर्थक DJ बजा रहे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुखिया समर्थकों को DJ बजाने से रोका। इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पत्थरबाजी भी की।

- Advertisement -

गौरा पंचायत से जोगेंद्र मंडल हाल ही में मुखिया निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने मात्र 8 वोट से जीत दर्ज की है। जिला प्रशासन की ओर से जुलूस और DJ पर प्रतिबंध लगाया गया है। रोक के बावजूद मुखिया समर्थक जुलूस निकाल रहे थे और उसमें DJ भी बजाया जा रहा था।

बिहार से बड़ी ख़बर, जीत की खुशी में ताक पर रखा 'कानून', पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकालने और DJ बजाने से मना किया। इसके बाद मुखिया के समर्थक व ग्रामीण भड़क गए। घटना को लेकर नानपुर थाने में तैनात दरोगा आरपी यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shubman Gill की ‘तांत्रिक’ तस्वीर का सच आया सामने, क्या वाकई कर रहे थे ‘तंत्र-मंत्र’? पढ़िए फैंस, कौतूहल और चिंता

Shubman Gill: क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने शांत स्वभाव और शानदार बल्लेबाजी के लिए...

PMO new building: नए युग की प्रशासनिक पहचान: ‘सेवा तीर्थ’ में PMO और मंत्रालयों का महासंगम, तेज होगी भारत की रफ्तार

PMO new building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें