spot_img

Bihar Panchayat Election : काउंटिंग के 15 दिनों के भीतर देना होगा उम्मीदवारों को खर्च का हिसाब

spot_img
- Advertisement -

चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर आयोग की ओर से दिशा निर्देश दिया जा रहा है। आयोग की ओर से कहा गया है कि वोटों की गिनती होने के 15 दिन के भीतर चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा तैयार कर निर्वाची पदाधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अगर कोई उम्मीदवार ऐसा नहीं करते हैं तो अगले चुनाव में उनको उम्मीदवार बनने से वंचित कर दिया जाएगा। वहीं अगर कोई उम्मीदवार तय सीमा से अधिक राशि खर्च करने का दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की खर्च सीमा भी राज्य निर्वाचन आयोग ने तय कर दिया है। किस पद के उम्मीदवार को चुनाव में कितना खर्च करना है, इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किया गया है।

आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार अधिकतम एक लाख तक चुनाव में खर्च कर सकते हैं।

इसी तरह ग्राम पंचायत के मुखिया और सरपंच पद के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पंचायत समिति के उम्मीदवार 30 हजार तथा पंच व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है।

आयोग ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि नामांकन की तारीख एवं रिजल्ट की घोषणा की तारीख की अवधि में चुनाव में जुड़े सभी खर्च का ब्योरा रखना होगा। पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले बाकी प्रखंड के उम्मीदवार प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति तैयार करने लगे हैं। ऐसे में रिक्शा, बैलगाड़ी व घोड़ा गाड़ी से भी जो उम्मीदवार प्रचार करना चाहते हैं, उन्हें प्रचार की अनुमति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में वाहनों के उपयोग की अनुमति के संबंध में भी दिशा निर्देश जारी किया है।

पंचायत निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच के उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के लिए मात्र एक यांत्रिक दोपहिया वाहन, मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति के सदस्य पदों के उम्मीदवार को दो यांत्रिक दोपहिया वाहन तथा एक हल्का मोटर वाहन तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए अधिकतम चार दो पहिया या दो हल्के वाहन तथा एक हल्का मोटर वाहन इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर की नई DM अलंकृता पांडेय ने कहा ‘चुनौतीपूर्ण है, पर…’, जानें क्या हैं प्राथमिकता

Bihar DM Alankrita Pandey: जहानाबाद की पूर्व जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने भागलपुर के नए डीएम का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन विकास और विधि-व्यवस्था उनकी सर्#BiharDM,#BhagalpurNews,#AlankritaPandey

बिहार में जर्जर मकानों पर चलेगा बुलडोजर! नया Building Bylaws 2026 ड्राफ्ट जारी, मालिकों पर होगी सीधी कार्रवाई

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब जर्जर और खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर चलाने का रास्ता साफ हो गया है। नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का ड्राफ्ट जारी, प्राधिकरण को मिले सख्त अधिकार।#BiharNews,#BuildingBylaws,#PublicSafety

Court का बड़ा फैसला: पटना कोचिंग विवाद में रौशन आनंद के करीबियों को झटका, खान सर की किस्मत का फैसला 25 जून को

Patna Coaching Dispute: पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक और स्टाफ गौरव को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस#PatnaCoaching,#KhanSir,#BiharNews

कृषि इनपुट: बिहार के 3.96 लाख किसानों को CM सम्राट चौधरी का गिफ्ट! खाते में पहुंचे 200 करोड़

Bihar Farmers: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 13 जिलों के 3.96 लाख किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपये का कृषि इनपुट अनुदान भेजा। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिली#BiharNews,#SamratChoudhary,#FarmersAid