back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

रामायण के रावण का निधन, नहीं रहे फेमस धार्मिक सीरियल में ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रामानंद सागर के फेमस धार्मिक सीरियल में ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया हैं। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया।

 

टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय कलाकार अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया…उनका जन्म उज्जैन में हुआ और उन्होंने अभिनय का सफर गुजराती रंगमंच से की।

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कहा, चाचा पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन वर्षों में सेहत खराब होती चली गई। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने ही अस्पताल से घर लाया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका निधन मुंबई में उनके कांदिवली आवास पर हुआ है।

अरविंद त्रिवेदी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। रावण की भूमिका निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान बना ली थी। रामायण के अलावा उन्होंने विक्रम और बेतान में भी अभिनय किया था। उन्होंने हिंदी और गुजरात की करीब 300 फिल्मों में काम किया।

उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अरविंद त्रिवेदी बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं कुछ सालों से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत थी।

1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा कर अरविंद त्रिवेदी ने घर घर में अपनी खुद की खास पहचान बनाई थी। कई बार उनके निधन की अफवाहें उड़ीं थीं लेकिन इस बार इस महान आत्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

82 साल अरंविद के निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस और स्टार्स तक को हिला कर रख दिया। है। एक्टर के निधन बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें