back to top
26 जुलाई, 2024
spot_img

IPL 2021 : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा-मई में आईपीएल 2021 के स्थगित होने से टीम की लय बाधित हुई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

अबू धाबी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस साल मई में आईपीएल 2021 के स्थगित होने से उनके टीम की लय बाधित हुई।

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही

मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल 2021 में पांचवें स्थान पर रही। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रन की जीत के साथ अपने आईपीएल 2021 के अभियान का समापन किया, लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।

मैच के बाद रोहित ने कहा, “जब आप मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं, तो आपसे हमेशा प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। मैं इसे दबाव नहीं कहूंगा। किसी भी चीज से ज्यादा, यह उम्मीद है। हमने एक समूह के रूप में जो बनाया है वह पिछले 5-6 वर्षों की मेहनत है।”

उन्होंने कहा, “कुछ खिलाड़ियों को छोड़ना बहुत कठिन था। लेकिन हमारे पास एक सीजन था। हमने एक फ्रेंचाइजी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। हमने जो बनाया है उस पर हमें बहुत गर्व हो सकता है। हम बस जीत की लय में आ रहे थे। दिल्ली में मैच और फिर बीच में एक ब्रेक था। एक बार जब हम यहां आए, तो एक समूह के रूप में हमारी सामूहिक विफलता थी।”

हैदराबाद के खिलाफ मैच में ईशान किशन(84) और सूर्यकुमार यादव (82) की विस्फोटक पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 235 रन बनाए थे।

रोहित ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की जिस तरह मुंबई इंडियंस उन्हें बल्लेबाजी करना चाहता था।

रोहित ने कहा, “लेकिन आज की जीत से बहुत खुश हूं। हमने सब कुछ दिया और मुझे यकीन है कि यह प्रशंसकों के लिए भी मनोरंजक था। मुंबई प्रशंसकों के लिए वे 12वें खिलाड़ी रहे हैं। वे हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ईशान किशन एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, बस बल्लेबाजी करने के लिए सही स्थिति महत्वपूर्ण है। उसने वैसे ही बल्लेबाजी की जिस तरह से हम उनसे चाहते थे।”

जरूर पढ़ें

Darbhanga-Sakari NH 27 पर बस को बचाने में पलटा 16 चक्का ट्रक! घंटों जाम

NH 27 पर पलटा 16 चक्का ट्रक! तेज रफ्तार में बस को बचाने के...

Darbhanga में बेटी से अश्लील हरकत का विरोध करना पड़ा महंगा! कपड़े फाड़े, गहना-पैसे लूटे, मां को पीटा, धमकी

दरभंगा में बेटी पर भद्दी टिप्पणी का विरोध करना पड़ा महंगा! कपड़े फाड़े, गहना...

Madhya Pradesh से आईं, जाले में दिखी महिला कार्यकर्ताओं की जनकल्याणकारी सहभागिता

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। जाले दक्षिणी पंचायत के हाट परिसर में शुक्रवार को "महिला...

Bagni Halt : सपना हुआ साकार! बैगनी हॉल्ट पर अब रुकेगी ट्रेन – Darbhanga के लिए ऐतिहासिक दिन

दरभंगा रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि: बैगनी हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की मिली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें