spot_img

तीस सालों से भूखे सो रहे कर्मी, तालाबंदी

spot_img
- Advertisement -

तीस सालों से भूखे सो रहे कर्मी, तालाबंदी बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय बहेड़ा के शिक्षाकर्मियों ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मौके पर सभा हुई इसमें वक्ताओं ने भीख नहीं अधिकार चाहिए, हमको पूरा वेतनमान चाहिए के साथ जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन को तेज रखने का संकल्प लिया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र कुमार झा ने कहा कि यह कैसी व्यवस्था है कि जब शिक्षक व कर्मचारी प्रदेश के सत्तर प्रतिशत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं बावजूद सरकार उन्हें तीस वर्षों से भूखा रखे हुए है। मौके पर डॉ. रमण कुमार, शंभुनाथ झा, विनय कुमार झा, अशोक कुमार पाठक, अजय कुमार ठाकुर, तारानंद ठाकुर, सत्यनारायण यादव, डॉ. सुनीता झा, राजकुमार चौधरी, उदय कुमार चौधरी, रमेश ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर,भरत नारायण झा, गंगाकांत चौधरी, नागेंद्र मोहन लाभ, राम ठाकुर, राजेश कुमार चौधरी, विजय कुमार झा, सुभाषचंद्र झा, सुनीता देवी समेत दर्जनों कर्मी व शिक्षक मौजूद उपस्थित थे।तीस सालों से भूखे सो रहे कर्मी, तालाबंदी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पूर्णिया कोर्ट से रांची जा रही कोसी एक्सप्रेस में लगी आग: यात्रियों की सांसें अटकीं, बड़ा हादसा टला!

Saharsa News: सहरसा में बुधवार सुबह कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में अचानक आग लग गई। सोनवर्षा कचहरी और सिमरी बख्तियारपुर के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई, ले#SaharsaNews,#KosiExpressFire,#BiharTrainAccident

पंचायत चुनाव 2026: अगर मुखिया बनने का है सपना तो जान लें ये नए नियम, कहीं देर न हो जाए!

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर नए परिसीमन और आरक्षण नियम लागू होंगे, जिससे चुनावी गणित बदल जाएगा।#BiharPanchayatElection,#PanchayatChunav,#BiharNews

खुशखबरी! बिहार में अब सिर्फ 2 रुपये में होगा इलाज, मुफ्त दवा भी, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Bihar Health Scheme: बिहार के शहरी इलाकों में अब सिर्फ 2 रुपये में इलाज और मुफ्त दवा मिलेगी। मोदी सरकार ने 598 नए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है, जिनका सबसे ज्यादा फायदा स्#BiharHealthScheme,#ModiGovernment,#UrbanHealthcare