back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मजदूरी करने गए बिहार के दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

- Advertisement -

बिहार के गया जनपद के महकार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी गौरा माझी 28वर्ष पुत्र मुक्खी माझी और उसका पड़ोसी धर्मेन्द्र माझी 26 वर्ष पुत्र गिरिजा माझी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि रेलवे के ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन के चल रहे कार्य में वह विगत कुछ दिनों काम कर रहे थे और वहीं पास में ही ड्यूटी बन्द होने के बाद पास में रहते थे।

- Advertisement -

सोमवार शाम काम बन्द होने के बाद गौरा माझी एवं धर्मेन्द्र माझी रात लगभग ग्यारह बजे भोजन किया और शराब पीकर घूमने के लिए निकल गए। इस दौरान टहलते हुए दोनों रेलवे ट्रैक पर चले गए, इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर मंगलवार भोर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली में मंडराया आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहलीज पर बैठी है, जहां हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें