spot_img

Patna में मां की गोद में बैठे पूर्व MLA के सवा साल के मासूम बच्चे से चेन छीनने की कोशिश, पढ़िए वारदात की पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

पटना में पूर्व एमएलए बंटी चौधरी के सवा साल के मासूम बच्चे श्रेयम से चेन छीनने की कोशिश की गई है। घटना कदमकुआं थानांतर्गत हथुआ मार्केट में हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

संयोग से चेन छीनते दाई की नजर पड़ गई और शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान शकील के रूप में हुई है। वह बहादुरपुर के न्यू अजीमाबाद का रहने वाला है।

- Advertisement -

पूर्व विधायक की पत्नी रश्मि श्री अपने बेटे व अन्य कर्मियों के साथ हथुआ मार्केट गयी थीं। वहां से खरीदारी करने के बाद वे वापस गाड़ी की ओर लौट रही थीं।

इसी बीच एक बदमाश आया और बच्चे के गले से चेन निकालने लगा। इसी बीच घर की दाई की नजर बदमाश पर पड़ गयी। उस वक्त बच्चा अपनी मां के गोद में ही था। शोर-शराबा होने पर बदमाश भागने लगा। इसी बीच बच्चे की मां रश्मि भी अपराधी की ओर दौड़ीं।

स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संभावना है कि कुछ अन्य मामलों का भी खुलास हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision