spot_img

बिहार के औरंगाबाद प्लेस ऑफ सेफ्टी में कैदियों का बवाल, 20 बाल कैदी फरार, सुरक्षाकर्मियों पर बाल कैदियों ने किया जमकर पथराव, कुर्सियों तोड़ी, बिजली उपकरण उखाड़े

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में कैदियों ने जमकर बवाल काटा है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी हुई है। कुर्सियों तोड़ी गईं। कई उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस दौरान बीस बाल कैदी फरार हो गए। बाल कैदियों के तोड़फोड़ से यहां अखाड़ा बना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खाना नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बाल कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन बाल कैदी नहीं माने। कई कुर्सियां तोड़ीं और बिजली मीटर सहित कई उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मना करने पर बाल कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया। हंगामा करते हुए यहां से 30 बाल कैदी फरार हो गए।

बाद में दस बाल कैदी मिल गए लेकिन शेष का अब तक कोई अता-पता नहीं है। इसकी सूचना मिलने पर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी यहां पहुंचे।

प्रभारी सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल से पूछताछ भी की। प्रभारी ने कहा कि कुछ वरीय बाल कैदियों ने अन्य लोगों को भड़का कर हंगामा कराया है।

कैदियों ने तोड़फोड़ भी की है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लगभग 30 बाल कैदी फरार हो गए थे जिसमें से नौ लोगों को कुछ समय बाद बरामद कर लिया गया। एक बाल कैदी खुद ही लौट आया। 20 बाल कैदी अभी भी फरार हैं जिनका पता लगाया जा रहा है।

सहायक निदेशक संतोष चौधरी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। किन परिस्थितियों में हंगामा हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। जो बाल कैदी फरार हैं, उन्हें बरामद किया जाएगा। दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा बलों की तैनाती के सवाल पर उन्होंने कहा कि गेट पर 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। वरीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt