spot_img

#MaskKahanHai? | पंचायत चुनाव और त्योहारों के बीच क्या लोगों के अंदर खत्म हो गया Corona का डर? बेखौफ होकर बिना मास्क बाजार में घूम रहे लोग

spot_img
- Advertisement -

कटिहार। पंचायत चुनाव और त्योहार को लेकर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहलकदमी में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हालात यह बन गए हैं कि लोगों ने अब सामाजिक दूरी को भी नजरंदाज करना शुरू कर दिया है। बाजार में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पहले की तरह पुलिस और प्रशासन ने भी बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करना कम कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में सुबह से रात तक बिना मास्क के लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

- Advertisement -

हर रोज हजारों की संख्या में लोग बाजार में खरीदारी और चुनाव प्रचार करने के लिए आवागमन कर रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका भी बढ़ती जा रही है।

मौजूदा समय में जिले में कोरोना संक्रमण के मामले न के बराबर है लेकिन लोगों ने लापरवाही करना बंद नहीं किया तो कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। बाजारों में लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी कार्रवाई करना कम कर दिया है।

पहले जहां हर रोज पुलिस शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करती थी। वहीं अब यह कारवाई न के बराबर हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: बांका में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ मुंगेर का तस्कर गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी: बिहार के भागलपुर के बांका जिले में पुलिस को बड़ी सफलता...

Madhubani News: हाइटेक मीटिंग..India-Nepal Border Security पर सटीक फैसले, अवैध गतिविधियों पर कसने वाली है नकेल, जानिए जब पहुंचे अफसर ‘धुरंधर’

India-Nepal border security: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने...

Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की...

Darbhanga News: पत्नी हंता की Bail Rejected जमानत याचिका खारिज, स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों को भी झटका

Darbhanga Bail Rejected: दरभंगा सिविल कोर्ट ने एक अहम फैसले में पत्नी की निर्मम...