back to top
22 जून, 2024
spot_img

Uttar Pradesh Election 2022 : कांग्रेस इंटर पास छात्राओं को देगी स्मार्ट फोन, इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी देने का भी वायदा

spot_img
Advertisement
Advertisement

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने निर्णय लिया है कि 2022 में कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर इण्टर उत्तीर्ण करने पर छात्रा बहनों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

 

स्नातक उत्तीर्ण होने पर छात्रा को इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी दी जायेगी। उक्त जानकारी उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर दिया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट फोन और इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में ये दूसरी प्रतिज्ञा सामने आयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में हमारी बेटियों, बहनों को उपेक्षित किया गया। महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़े। सरकार हर बार बलात्कारी, अपराधियों के साथ नजर आयी। नारी शक्ति का सम्मान बढ़े, उनका स्वाभिमान बढ़े, साथ ही सुरक्षा मिले, इसे लेकर कांग्रेस महासचिव दिन रात कार्य कर रही हैं।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें